
रांची. झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य जारी है। इसके तहत वर्तमान में बीएलओ घर घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण और उसका डिजिटाइजेशन कर रहे है। आम लोगो और राजनैतिक दलों के हर सवालों का जवाब देने के लिए चुनाव आयोग ने एक बार फिर ‘चुनाव पाठशाला सह BLO-BLA 2 बैठक’ के आयोजन की तिथियों की घोषणा कर दी है। प्रत्येक मतदान केंद्र में 14 जुलाई को यह महत्वपूर्ण बैठक सह चुनाव पाठशाला आयोजित की जायेगी। इसमें आम मतदाता, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व पोलिंग एजेंट और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हो सकेंगे। इस दौरान प्रारूप एएसडीडी सूची पर विचार विमर्श किया जाएगा, साथ ही अनमैपड मतदाताओं के संबंध में भी चर्चा होगी। इस बैठक में गैर भारतीय या अपात्र व्यक्ति शामिल नहीं हो सकेंगे।




