CrimeHeadlinesJharkhand

ध्वस्त हुआ अपराध का आशियाना: धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान का आशियाना ध्वस्त करने पहुंची पुलिस की टीम, विधायक को धमकी देना पड़ा भारी, देखिये तस्वीरें..

झारखंड में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ अब राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने बेहद सख्त और आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है।

धनबाद/रांची. झारखंड में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ अब राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने बेहद सख्त और आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। अब झारखंड में भी ‘बुलडोजर मॉडल’ की धमक साफ देखने को मिल रही है। वासेपुर के कुख्यात और भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके आलीशान ठिकाने को जमींदोज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस बल जेसीबी और ढोल-नगाड़ों के साथ वासेपुर पहुंची और अपराध के आशियाने को जमींदोज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



विधायक को धमकी देना पड़ा भारी, बैकफुट पर अपराधी

यह पूरी कार्रवाई उस वक्त और तेज हो गई जब निरसा के विधायक अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें कुख्यात प्रिंस खान की ओर से रंगदारी की मांग के साथ-साथ जान से मारने की धमकी दी गई है। विधायक को मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल, ऑडियो कॉल और संदेशों के जरिए डराने का प्रयास किया गया था।



विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि मैं इस तरह की धमकियों से कतई डरने वाला नहीं हूँ। मैंने इस पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड के डीजीपी और धनबाद के एसएसपी को दे दी है और इस पूरे गिरोह के खात्मे के लिए सीबीआई जांच की मांग की है।

सरकार और प्रशासन ने विधायक की इस शिकायत को बेहद गंभीरता से लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कड़े रुख के बाद पुलिस महकमा तुरंत एक्शन मोड में आ गया, जिसका नतीजा आज वासेपुर की सड़कों पर बुलडोजर के गरजने के रूप में सामने आया है।



ढोल-नगाड़ों के साथ कुर्की-जब्ती, ध्वस्त हुआ आतंक का ठिकाना

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल वासेपुर स्थित प्रिंस खान के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने पहुंचा। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय के आदेश का अक्षरशः अनुपालन कराया जा रहा है। संबंधित भवन न सिर्फ अवैध और स्वीकृत मानकों के खिलाफ बना था, बल्कि काफी जर्जर भी हो चुका था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button