HeadlinesJharkhandRanchi

झारखंड में SIR की अवधि बढ़ी, जानिये कब होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन..

झारखंड समेत देश के सात राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की अवधि में विस्तार किया गया है।

रांची। झारखंड समेत देश के सात राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की अवधि में विस्तार किया गया है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग को पात्र भेजा है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी यह संशोधित कार्यक्रम झारखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और नागालैंड में लागू होगा। आयोग ने इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में ASDD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरे) मतदाताओं की गणना और सत्यापन के लिए 18 नवंबर से 10 दिसंबर, 2026 तक की समय-सीमा तय की है। 18 नवंबर तक एन्यूमरेशन फॉर्म (EFs) तैयार करने और छपाई, 18 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक फॉर्म का वितरण और संग्रहण, 10 दिसंबर 2026 तक एन्यूमरेशन फॉर्म के निपटारे की समय सीमा विस्तारित की गयी है।

दावों, आपत्तियों और अंतिम प्रकाशन का संशोधित शेड्यूल

ASDD मतदाताओं की गणना के मद्देनजर आयोग ने इन सभी राज्यों में नोटिस चरण, दावों और आपत्तियों के निपटारे तथा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथियों को भी संशोधित किया है। सभी सातों राज्यों में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन एक ही दिन यानी 22 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button