HeadlinesJharkhandRanchi

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम को जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने हेतु किया आमंत्रित

नई दिल्ली. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी 23 नवंबर 2026 को झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत घाघरा प्रखंड स्थित एस.एस. प्लस-2 उच्च विद्यालय मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु उन्हें सादर आमंत्रित किया।

डॉ. आशा लकड़ा ने मंत्री जी को कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन के माध्यम से जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, विरासत एवं महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ जनजातीय समाज के अधिकारों, सम्मान और सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button