
रांची. NEET की पुनर्परीक्षा में सेना के द्वारा प्रश्न पत्रों के आवागमन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज केंद्र सरकार पर जमका हमला बोला। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि केंद्र सरकार क्लैट का एग्जाम हो तो NIA को लगाए, यूपीएससी का एग्जाम हो तो ईडी को लगाए, JEE में सीबीआई को लगाए। सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि सेना का उपयोग तब होता है, जब इमरजेंसी की स्थिति होती है, जब कोई आपदा आती है। सेना हमारी स्वाभिमान और शौर्य का प्रतीक है। पूरा सरकारी तंत्र अब ध्वस्त हो गया है।
सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि हमने नीट परीक्षा पर अपनी प्रतिष्ठा को दांव पर लगा दिया है। नीट पर अब कोई सवाल नहीं कर पायेगा, कोई सवाल करेगा तो भाजपा उसपर हमलावर हो जायेगी। केंद्र सरकार द्वारा हर स्तर पर देश को धीरे धीरे खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा की नीट परीक्षा के तनाव के कारण अबतक कई छात्र अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके है, धर्मेंद्र प्रधान को अबतक इस्तीफ़ा दे देना चाहिए था। पश्न पत्रों को पहुंचाने के लिए एयर ट्रैफिक को रोक दिया गया। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि एक पेपर केंद्र नहीं संभाल पा रहा है और AI की बात कर रहा है।



