HeadlinesJharkhandRanchi

झारखंड में SIR की प्रक्रिया शुरू, आज से राज्य के हर पोलिंग बूथ में अनमैप्ड मतदाताओं की सूची होगी प्रकाशित, बूथ में जाकर अपना नाम जांच सकेंगे मतदाता, जानिये पूरी प्रक्रिया

रांची: झारखंड में SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। आज से दो सप्ताह तक झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इस सूची के जरिये कोई भी अनमैप्ड मतदाता अपने बीएलओ से सीधे संपर्क कर विगत के गहन पुनरीक्षण वाले मतदाता सूची से अपनी मैपिंग करा सकता है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जून से कार्यक्रम निर्धारित किए गए है। 20 जून से 29 जून तक सभी तैयारियों मुद्रण एवं प्रशिक्षण के लिए तिथी निर्धारित की गई है। पदाधिकारी अपने जिलों में इसे ससमय सुनिश्चित करने कार्य करें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शुक्रवार को सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन से ऑनलाइन माध्यम से बैठक कर रहे थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से छुटे नहीं इस बात को ध्यान में रखकर कार्य किया जायेगा।

ऐसे पता लगाएं आपके नाम की मैपिंग हुई है या नहीं..

23 मई से झारखंड के हर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर अनमैप्ड मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। ऐसे मतदाता जिनका नाम विगत SIR की मतदाता सूची से अबतक मैप नहीं हुआ है, वो अपने संबंधित बूथ पर जाकर सूची में अपना नाम जांच सकेंगे।

अगर अनमैप्ड वोटर लिस्ट में मतदाता का नाम हुआ, तो आगे क्या?

..तो बूथ में उनके क्षेत्र के बीएलओ मौजूद रहेंगे। यहां तक की सूची में भी बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर अंकित रहेगा। उनसे संपर्क करके और उन्हें जरूरी जानकारी देकर मतदाता अपनी मैपिंग करवा सकता है। मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) को साथ ले जाने से मैपिंग में आसानी होगी।

कबतक अपने नाम की जांच करा सकेंगे मतदाता?

23 मई से अगले दो सप्ताह तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाता अपने संबंधित बूथ में जाकर सूची में नाम जांच सकेंगे और साथ ही अनमैप्ड होने पर अपने नाम की मैपिंग भी करा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button