HeadlinesJharkhandRanchi

प्रचंड गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया उपायुक्तों को दिया बड़ा आदेश, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, CO, BDO, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सभी सरकारी कार्यालयों के लिए भी निर्देश जारी

झारखण्ड में प्रचंड गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, CO, BDO, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सभी सरकारी कार्यालयों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिया है।

रांची. झारखण्ड में प्रचंड गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, CO, BDO, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सभी सरकारी कार्यालयों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने निर्देश में कहा है कि झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए राज्य के सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, CO, BDO, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सभी सरकारी कार्यालयों को निर्देश दिया जाता है कि अपने कार्यालयों के बाहर, एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम जनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा इसकी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित करें, ताकि राहगीरों एवं आम लोगों को राहत मिल सके।

साथ ही सभी उपायुक्त यह सुनिश्चित करें कि जहाँ कहीं भी जल संकट की स्थिति हो, वहाँ तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति, चापाकलों की मरम्मत एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएँ की जाएँ। किसी भी गाँव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी न हो – यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करे। सीएम ने कहा कि सरकारी अधिकारियो के लिए जनहित सर्वोपरि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button