HeadlinesJharkhandRanchi

रांची में लाखो श्रद्धालुओं ने खिंचा धर्मरथ, भगवान जगन्नाथ भाई बलराम और बहन सुभद्रा संग पहुंचे मौसीबाड़ी, देवदर्शन से भक्त हुए सराबोर, देखिये रांची के रथयात्रा की मनमोहक तस्वीरें

रथयात्रा के आयोजन एवं विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं पुख्ता तैयारियां की गई हैं। मेला क्षेत्र में सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण, चिकित्सा, अग्निशमन, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

रांची. पुरी समेत पूरे विश्व में आज भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा धूम धाम से निकाली गयी। रांची में भी लाखो श्रद्धालुओं ने भगवान के धर्मरथ को हाथो से खींचकर मौसीबाड़ी पहुँचाया। रथारूढ़ देवदर्शन से भक्त सराबोर दिखे।

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर से मौसीबाड़ी तक लाखो श्रद्धालु भगवान की एक झलक पाने के लिए बेताब थे, जैसे ही प्रभु श्री जगन्नाथ जी का रथ उनकी ओर आया, पूरा माहौल भक्तिमय जयकारो से गूंज उठा।

रथयात्रा के अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र की विधिवत् पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंडवासियों की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारंपरिक विधि-विधान से श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त राज्य वासियों को भक्ति एवं समर्पण का पर्व रथयात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

रांची में रथयात्रा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, की जा रही है विशेष निगरानी

रथयात्रा के आयोजन एवं विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं पुख्ता तैयारियां की गई हैं। मेला क्षेत्र में सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण, चिकित्सा, अग्निशमन, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आज रथयात्रा के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी लगातार मेला क्षेत्र में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन द्वारा मंदिर परिसर स्थित कंट्रोल रूम से संपूर्ण मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग की गई तथा आवश्यकतानुसार संबंधित दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित निर्देश दिए गए। मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी, यातायात पुलिस, क्यूआरटी, चिकित्सा दल, अग्निशमन दल एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button