
Ranchi. राजधानी रांची में 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता रांची के खेलगांव में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे। इस राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के पुलिस संगठनों एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों की कुल 28 टीमें भाग लेंगी। इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में कल 37 स्पर्धा आयोजित होगी, जिसमे विभिन्न टीमें अपना दम ख़म दिखाएंगी।



