HeadlinesJharkhandRanchi

ट्रैफिक अलर्ट: 26 और 27 जून को रांची के इन मुख्य मार्गों पर नो-एंट्री, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट..

रांची में ट्रैफिक रूट में भारी बदलाव, 26 और 27 जून को कई प्रमुख मार्ग रहेंगे बंद, देखें रूट चार्ट

रांची. शहर में मुहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) के कार्यालय द्वारा शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए एक विस्तृत रूट चार्ट और एडवाइजरी जारी की गई है। 26 और 27 जून को शहर के कई प्रमुख रास्तों पर सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस के लिए विशेष छूट रहेगी। यातायात पुलिस द्वारा जारी की गई मार्ग व्यवस्था इस प्रकार है

26 जून को विक्रान्त चौक से होकर काली मंदिर-उल हाउस-फत्तेउल्लाह रोड, विक्रान्त चौक होते हुए कर्बला चौक तक जुलूस निकाला जाएगा। जिसे देखते हुए इस मार्ग में निजी एवं यात्री वाहनों का परिचालन निम्नांकित मार्गों में दोपहर 1 बजे से शाम 7 तक वर्जित रहेगा।

  • रतन पी0पी0 चौक से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेंगा।
  • कर्बला चौक से काली मंदिर आने वाला मार्ग के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  • कर्बला चौक से उल हाउस आने वाला मार्ग के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  • सर्जना चौक से काली मंदिर आने वाला मार्ग के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

उक्त मार्ग पर एम्बुलेंस सेवा का परिचालन किया जा सकेंगा।

27 जून को निकलेगा मुहर्रम का प्रमुख जुलुस

मुहर्रम 27 जून को मनाया जाएगा। शहर के विभिन्न स्थानों से मुहर्रम के अवसर पर जुलूस निकाली जायेगी। इस दिन निजी एवं यात्री वाहनों का परिचालन विभिन्न मार्गों में सुबह 11:00 बजे से जुलूस समाप्ति तक निम्न प्रकार होगा

  • किशोरी यादव चौक से अपर बाजार महाबीर मंदिर चौक होकर शहीद चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा
  • शहीद चौक से अपर बाजार महाबीर मंदिर चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा
  • सुभाष चौक से अपर बाजार, महाबीर मंदिर के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
  • कचहरी चौक से शहीद चौक अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
  • चडरी तलाब से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
  • प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
  • पुरुलिया रोड से सर्जना चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
  • एस०एन० गागुंली रोड/विष्णु गली/बुद्यिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाली सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेग
  • सुजाता चौक से मेन रोड़ के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
  • उल हाउस के पास से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
  • कर्बला चौक से रतन पी०पी० चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
  • कडरू से रेडिसन ब्लू होटल होकर मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
  • कमाण्डेन्ट आवास मोड़ से राजेन्द्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
  • मेकॉन चौक से राजेन्द्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
  • तुलसी चौक से अम्बेदकर चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

रांची शहर के अन्य मार्गों में भी मुहर्रम जुलूस के अवसर पर यातायात व्यवस्था को देखते हुए आवश्यकतानुसार डायर्वट किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button