HeadlinesCrimeJharkhandRanchi

अवैध संबंध का खौफनाक अंत, रांची में प्रेम प्रसंग के कारण हुई थी रेखा की हत्या, पडोसी महिला ने अपने भाई और अपराधियों के साथ मिलकर दिया पूरी वारदात को अंजाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

रांची: धुर्वा (तुपुदाना ओ.पी.) थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरी सोहराई पहाड़ के पास बीते 21 जून 2026 को बरामद हुए एक अज्ञात महिला के शव की गुत्थी को रांची पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। यह मामला महज़ एक हत्या का नहीं, बल्कि अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ एक खौफनाक षड्यंत्र था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता महिला समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पति से प्रेम प्रसंग और खूनी साजिश की वजहपुलिस अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई है कि मृतिका रेखा देवी (पति संतोष भुइंया), जो अरगोड़ा में ठेले पर गुपचुप बेचकर अपना जीवन यापन करती थी, उसकी हत्या की मास्टरमाइंड उसकी पड़ोसी संध्या उरांव है। संध्या उरांव का मृतिका के पति संतोष भुइंया के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर रेखा देवी और संध्या के बीच अक्सर कहा-सुनी और रोक-टोक होती थी। रेखा देवी की यह रोक-टोक संध्या को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने रेखा को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। फर्जी नंबर प्लेट की कार से अपहरण और गैंगरेपसंध्या कुमारी ने अपने भाई रमेश उरांव और उसके दो आपराधिक प्रवृत्ति के साथियों (कृष्णा दास गोस्वामी व लखन उरांव) के साथ मिलकर रेखा देवी के अपहरण और हत्या का पूरा प्लान तैयार किया। योजना के तहत, 19 जून 2026 को अरगोड़ा थाना क्षेत्र से आरोपियों ने एक सफेद रंग की अर्टिगा कार (जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया था) का इस्तेमाल कर रेखा देवी का अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को तुंजू जाने वाली पक्की सड़क के पास सिरी सोहराई पहाड़ के पास फेंक दिया। पुलिस टीम का त्वरित एक्शन और कामयाबीमामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में हटिया के पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों तथा घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज का गहन अवलोकन किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल चारों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  • कृष्णादास गोस्वामी (उम्र 40 वर्ष), पिता- गोविन्द दास गोस्वामी, निवासी- बुंडू, रांची (आपराधिक इतिहास: भण्डरा और बुंडू थाना समेत छत्तीसगढ़ के सितापुर थाने में भी आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन मामले दर्ज)।
  • रमेश उरांव (उम्र 34 वर्ष), पिता- देवराम उरांव, निवासी- सेन्हा, लोहरदगा (आपराधिक इतिहास: सेन्हा थाना में 17 CLA एक्ट का मामला)।
  • लखन उरांव (उम्र 30 वर्ष), पिता- बेचना उरांव, निवासी- सेन्हा, लोहरदगा (आपराधिक इतिहास: छत्तीसगढ़ के सितापुर थाने में दो अलग-अलग संगीन मामले दर्ज)।
  • संध्या कुमारी (उम्र 29 वर्ष), पति- जिवा तिग्गा, निवासी- पिपरटोली अरगोड़ा, रांची (मुख्य साजिशकर्ता)।

हथियार और वाहन की बरामदगी:

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई चीजें बरामद की हैं:

  • फर्जी नंबर प्लेट (JH09AU 7294) लगी सफेद रंग की अर्टिगा कार।
  • 1 देशी पिस्तौल और 2 देशी कट्टा।
  • 9 जिंदा कारतूस।
  • 4 मोबाइल फोन।

इस सफल छापामारी दल में हटिया डीएसपी नीरज कुमार, धुर्वा थाना प्रभारी अनिल तिवारी, जगरनाथपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह, तुपुदाना ओ.पी. प्रभारी सिद्धांत कुमार सहित तकनीकी शाखा के बलेंदर कुमार सिंह शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धुर्वा (तुपुदाना ओ.पी.) थाना कांड संख्या 136/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 64(1)/66/70(1)/103(1) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button