रिम्स में एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र अक्षित ने किया सुसाइड, मूल रूप से सिमडेगा का रहने वाला था अक्षित, माता-पिता पंजाब में करते है काम
अक्षित मूल रूप से सिमडेगा जिले का रहने वाला था। वह रिम्स में एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र था। अक्षित के माता-पिता पंजाब में काम करते है।

Ranchi. रांची के रिम्स में आज एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र अक्षित कुजूर ने हॉस्टल नंबर 8 के अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। अक्षित ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच चल रही है। अक्षित रूम शेयर करके रहता था, वह रात में खाना खाने के बाद अपने कमरें में चला गया, आज सुबह जब दोस्त उसके कमरे में पहुंचे तो अक्षित फंदे से झूलता मिला। आनन् फानन में उसके दोस्तों ने अक्षित को रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, मगर तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। अक्षित मूल रूप से सिमडेगा जिले का रहने वाला था। वह रिम्स में एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र था। अक्षित के माता-पिता पंजाब में काम करते है। परिजनों को सूचना दे दी गयी है। इस पूरे सुसाइड केस की जांच बरियातू पुलिस कर रही है। अक्षित के कमरें से अबतक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
लंबे समय से डीप्रेशन में था अक्षित: रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने बताया कि अक्षित मेधावी था, मगर दोस्तों से पूछताछ पर पता चला कि वह लंबे समय से किसी तनाव की स्थिति में था। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस की पढ़ाई में तनाव तो रहता ही है, मगर इसका मतलब नहीं कि छात्र आत्महत्या कर ले। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। छात्र ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता लगाया जा रहा है।



