CrimeHeadlinesJharkhandRanchi

दशम फॉल के पास प्रेमिका को प्रेमी ने देख लिया किसी और के साथ, फिर प्रेमी ने वो कर दिया जिसने दोनों की जिंदगी कर दी बर्बाद..

रांची. खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के चापुदडीह गांव के रहने वाले 18 वर्षीय चेतन मुंडा का दिल अड़की थाना क्षेत्र के बडीगड़ा की रहने वाली 18 वर्षीय हिस्सी कुमारी पर आ गया था। दोनों की प्रेम कहानी सही चल रही थी, मगर एक दिन ईर्ष्या के कारण इस प्रेम कहानी का दुखद अंजाम हुआ। चेतन मुंडा ने अपनी प्रेमिका हिस्सी कुमारी को दशम फॉल के पास अनजान युवक के साथ घुमते देखा तो अपने गुस्से पर काबू नहीं पा सका। प्रेम त्रिकोण की आशंका में उसने ईर्ष्यावश दुपट्टा से गला घोटकर हिस्सी की ह्त्या कर दी।

आज रांची पुलिस ने 23 जून को दशम फॉल के पास हुए हत्याकांड का उद्भेदन किया। मामले के अनुसंधान के लिए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बुण्डू के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल को शामिल करते हुए एक छापामारी टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर तकनीकी विश्लेषण, वैज्ञानिक अनुसंधान, गुप्त सूचना संकलन एवं साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड का सफल उभेदन कर दिया गया है।

हत्या के बाद चेतन मुंडा ने मृतका का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया गया था, जिसे पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है तथा कांड के अन्य पहलुओं पर अनुसंधान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button