
रांची. जगन्नाथपुर मेला की तैयारी को लेकर एवं रथ यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण के संदर्भ में आज अपर पुलिस महानिदेशक,(दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र) की अध्यक्षता में जगन्नाथपुर मंदिर समिती के सदस्यों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मेला के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का,संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान कर सतर्कता बरतने, जुलूस एवं रथ यात्रा रुट का भौतिक सत्यापन करने का एवम् सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया l

इसके अलावा महोदय द्वारा यात्रा के दौरान सीसीटीवी केमरा से निगरानी ,कंट्रोल रूम बनाने,पार्किंग की सुविधा,ट्रैफिक डायवर्सन,अग्नि एवं आपातकालीन स्थिति में एग्जिट रूट और महिला एवं बच्चो की सुरक्षा पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही आमजनों से भी इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मानने हेतु प्रमार्श लिया गया l बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,पुलिस अधीक्षक नगर,पुलिस अधीक्षक यातायात, सहित सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।



