HeadlinesJharkhandRanchi

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर राज्य में दो दिन का राजकीय शोक घोषित, कल बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

राज्य सरकार में मंत्री रहे सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से राजनैतिक गलियारों में शोक की लहर है। दिवंगत मंत्री के सम्मान में राज्य सरकार ने आज और कल (6 और 7 सितंबर, 2026) को राजकीय शोक घोषित किया है।

रांची. राज्य सरकार में मंत्री रहे सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से राजनैतिक गलियारों में शोक की लहर है। दिवंगत मंत्री के सम्मान में राज्य सरकार ने आज और कल (6 और 7 सितंबर, 2026) को राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। आपको बता दे कि मंत्री सुदिव्य कुमार का आज दोपहर 3.30 बजे गिरिडीह के उसरी नदी स्थित हरसिंहरायडीह शमशान घात में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजनैतिक दलों के कार्यक्रम भी स्थगित

मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से राजनैतिक कार्यक्रमों पर भी फिलहाल विराम लग गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कल 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय पर होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भी आज 3 बजे होने वाली प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की प्रेस कांफ्रेंस स्थगित कर दी गयी है।

रांची पुलिस का जन शिकायत समाधान कार्यक्रम स्थगित

रांची जिले के सभी थानों/ओपी में आज आयोजित होने वाला जनता दरबार “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” भी स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम की अगली तिथि बाद में जारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button