HeadlinesJharkhandRanchi

रिसालदार बाबा के सालाना उर्स को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का रांची डीसी ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ लिया जायजा

रांची. रिसालदार बाबा के सालाना उर्स को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में आज उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने मजार परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान वरीय पदाधिकारियों द्वारा मजार परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुगम आवागमन, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही प्रतिनियुक्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती, निगरानी व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन से संबंधित तैयारियों का भी जायजा लिया गया।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को भीड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाए रखने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उर्स कमेटी एवं शांति समिति के सदस्यों से भी समन्वय बनाए रखते हुए आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की अपील की।

निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने रिसालदार बाबा के मजार पर पूरे सम्मान एवं श्रद्धा के साथ चादरपोशी की। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली तथा उर्स के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की। साथ ही रांची में आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता कायम रहने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button