HeadlinesJharkhandPoliticsRanchi

दलों के बीच दंगल, रांची में बवाल: भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पत्थरबाजी में एक पत्रकार घायल, भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कराया मामला दर्ज, कल सभी जिला मुख्यालयों में बीजेपी का प्रदर्शन

भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अरगोड़ा थाने में कराया मामला दर्ज, कल सभी जिला मुख्यालयों पर राहुल गांधी का पुतला दहन करेगी बीजेपी

रांची. दिल्ली और देशभर में नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में आज प्रदेश कांग्रेस के सैंकड़ो कार्यकर्ता प्रदेश बीजेपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। प्रशासन ने दोनों दलों के बीच टकराव की आशंका को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा का व्यापक इंतज़ाम कर रखा था।

जैसे ही कार्यकर्ता हरमू मैदान से भाजपा कार्यालय की तरफ बढ़ने लगे प्रशासन के जवानो ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को रोक दिया। जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई और एक दूसरे पर टमाटर, अंडे और बोतल फेंके गए। इन सब के बीच प्रशासन और पुलिस के जवान हालात को काबू करने के लिए काफी मशक्कत करते दिखे। पत्थरबाजी ने एक पत्रकार के घायल होने की सूचना है।

मामले में बीजेपी ने दर्ज कराया एफआईआर

कांग्रेस द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय घेराव के दौरान कथित उत्पात मचाने व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट को लेकर भाजपा ने दर्जनों नामजद एवं सैकड़ों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है। रांची भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू एवं संजय चौधरी द्वारा दिए गए अलग अलग आवेदन में कांग्रेस नेताओं पर मारपीट एवं तोड़फोड़ करने, दंगा करने, पत्थरबाजी और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button