HeadlinesJharkhandRanchi

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर BLO और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों की दी गई विस्तृत जानकारी

रांची: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जून 2026 से प्रारंभ होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से रांची जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में EROs एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AEROs) द्वारा बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं BLO सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, समय-सीमा, प्रपत्रों के संधारण, घर-घर सत्यापन तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में BLO एवं BLO सुपरवाइजरों को बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 30 जून से 29 जुलाई के दौरान प्रत्येक मतदाता का सत्यापन गणना प्रपत्र (Enumeration Forms- EFs) के माध्यम से किया जाएगा। सभी BLO अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करेंगे तथा पूर्व मुद्रित EFs की वितरण करेंगे। तत्पश्चात मतदाता द्वारा भरा हुआ EF को इसी अवधि में वापस संग्रहण किया जाएगा।

सभी को निर्देश दिया गया कि प्राप्त गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) का समुचित संधारण करें तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से भी अपील की है कि वे BLO को आवश्यक सहयोग प्रदान करें ताकि पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button