HeadlinesJharkhandRanchi

झारखंड के 67 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा, सभी परीक्षा केंद्रों पर की गयी थी मजिस्ट्रेट की तैनाती

रांचीः राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा रविवार को झारखंड के 67 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई. राजधानी रांची में सर्वाधिक 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे.

जिला प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई. इसके साथ ही महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई. परीक्षा केंद्रों के बाहर विशेष निगरानी रखी गई ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की स्थिति उत्पन्न न हो. अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर प्रवेश, पहचान सत्यापन और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया गया.

रांची के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कुमार रजत ने बताया कि जिले के सभी 21 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई. उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को सुरक्षित और सहज वातावरण उपलब्ध कराना था. इसके लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल, मजिस्ट्रेट और निगरानी टीमों की तैनाती की गई थी.

एसडीओ कुमार रजत ने कहा कि रांची के सभी परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी री-एग्जाम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है. सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी. परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं.

झारखंड के सभी 67 केंद्रों पर नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई. परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रों से बाहर निकले और अपने प्रदर्शन को लेकर संतोष जताते हुए बेहतर परिणाम की उम्मीद व्यक्त की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button