HeadlinesJharkhandRanchi

राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत अन्य गणमान्य लोगों ने पुण्यतिथि पर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

रांची: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आज कोकर स्थित बिरसा समाधि स्थल और बिरसा चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा. इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन, रांची मेयर रोशनी खलखो, विधायक कल्पना सोरेन सहित कई सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को याद किया.

जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहे भगवान बिरसा मुंडा: राज्यपाल

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के उत्थान, स्वाभिमान तथा राष्ट्रहित के लिए अपना जीवन समर्पित किया, उनका अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि देश की आजादी में भगवान बिरसा मुंडा का योगदान इतिहास को पढ़ने से मिलता है.

भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान देना मामूली बात नहीं: सीएम हेमंत सोरेन

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा को नमन करते हुए कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि पर आदिवासी समाज और सभी वर्गों के द्वारा उन्हें याद किया जा रहा है. लगभग सौ सवा सौ साल इनकी शहादत को हो चुके हैं और इतने समय तक किसी व्यक्ति को याद रखना और उन्हें सम्मान देना मामूली बात नहीं है. जरूर उनमें कुछ खास रहा होगा, जो आज भी वो हमारे लिए प्रासंगिक हैं. आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हर साल की भांति इस बार भी हम लोग यहां उन्हें नमन करने के लिए पहुंचे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button