CrimeHeadlinesJharkhandRanchi

चुटिया थाना क्षेत्र में होमगार्ड जवान के साथ लूटपाट मामले में आरोपी गिरफ्तार, कुसई में स्कूल के समीप जुआ खेलने वालो पर कार्रवाई, 53,000 रुपये जब्त

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित कुसई के सच्चिदानंद स्कूल के नजदीक एक एलवेस्टर के मकान में अवैध जुआ संचालित हो रहा था, हुई कार्रवाई

रांची. रांची पुलिस ने आज चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी चौक के पास दो अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा स्कूटी सवार होमगार्ड जवान गणेश राम पर चाकू से हमला और लूटपाट मामले में संलिप्त आरोपी सुखेदव गंझू और अभिषेक मुण्डा को गिरफ्तार कर लिया। वारदात 25 मई की रात का है, जब गृहरक्षक गणेश राम अपने स्कूटी से जा रहे थे। तभी आरोपियों ने चाक़ू से उनपर वार किया और स्कूटी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद अपराधियों ने गृहरक्षक के वर्दी को पंचवटी चौक के पास काली मंदिर के सामने रोड पर फेंक दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराधियों की गिरफ्‌तारी के लिए वरीय पुलिस उपाधीक्षक, नगर, रांची के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम के द्वारा विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, तकनिकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर वारदात में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी। जिसमे दोनों ने अपनी संलिप्ता स्वीकार की। अभियुक्तों के निशानदेही पर वारदात में शामिल चाकू और लूटे गये स्कुटी को बरामद कर लिया गया है।

कुसई में स्कूल के नजदीक जुआ के अड्डे पर छापेमारी

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित कुसई के सच्चिदानंद स्कूल के नजदीक एक एलवेस्टर के मकान में अवैध जुआ संचालित हो रहा था। डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी दल ने उक्त स्थल से दस जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही जुए के लिए इस्तेमाल होने वाले 53,000 रुपये नगद, ताश की गड्डियां, मोटर बुलेट साइकिल और मोबाइल को जब्त किया गया है। जिन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है उसमे उत्तम महतो, बिट्टू तिर्की, अजय तिर्की, विजय तिर्की, राहुल कच्छप, जेवियर लकड़ा, शुभम कुमार, परवीन साहू, अवधेश पांडेय और संजीत कुमार राम शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button