HeadlinesCrimeJharkhandRanchi

रांची में चोरो के साथ हो गया ‘चीटिंग’: रेकी की, पहरा दिया, मगर लूटा हुआ आभूषण निकला नकली, बकरीद का खर्चा निकालने के लिए की चोरी, पुलिस ने भेजा जेल

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि इस घटना को करने से कुछ दिन पहले अभियुक्तों द्वारा घटनास्थल की रेकी की गयी।

रांची. रांची में चोरो के साथ ही ‘चीटिंग’ का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। 27 मई को सिकिदिरी थाना अंतर्गत सिकिदिरी बस स्टेंड के समीप हुण्डरु फॉल मेन रोड स्थित सोनी ज्वेलर्स में चोरी का रांची पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में मनिष चंद्र लाल, पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया था।छापामारी दल द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए तकनिकी अनुसंधान एवं विशेष सूचना के आधार पर कांड का उद्भेदन किया गया जिसमें पाँच अभियुक्तों की संलिप्तता पाई गई, जिसके उपरांत छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मियो द्वारा कांड में शामिल चार अभियुक्त अरमान अंसारी, फरहान अंसारी, एजाज शाह, हसनैन अंसारी को गिरफ्तार किया गया और उनके निशान देही पर घटना में अभियुक्तों द्वारा दुकान से चोरी किये गए आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त किये गए कार, गैस कटर मशीन साथ सिलेंडर एवं मोटरसाईकिल तथा अभियुक्तों के मोबाईल को बरामद किया गया है। इस कांड में एक अभियुक्त फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।



गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि इस घटना को करने से कुछ दिन पहले अभियुक्तों द्वारा घटनास्थल की रेकी की गयी। 26 मई को रात में घटना को अंजाम देने के लिए मोटरसाईकिल एवं कार से उपरोक्त पाँच लोग घटनास्थल पहुँचे। थाना के पास 1 व्यक्ति को निगरानी के लिए लगाया गया, 2 व्यक्ति को ज्वेलर्स दुकान के दोनों साईड निगरानी के लिए लगाया गया और शेष 2 व्यक्ति गैस कटर मशीन से सोनी ज्वेलर्स का ताला काटकर दुकान के अंदर घुसे और दुकान से सोने एवं चाँदी के आभुषणों को चोरी कर अपने घर ईरबा चले गये। उक्त चोरों को बाद में पता चला कि सोने जैसा दिखने वाला आभुषण वास्तव में सोने का नहीं था जिसे उन्होंने फेंक दिया, शेष चाँदी के कुछ सिक्कों और आभुषणों को पाँचो अभियुक्तों द्वारा आपस में बाँट लिया गया और कुछ को बेचकर मिले पैसे को बकरीद में खर्च कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button