
रांची: झारखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका है। रांची में वर्ष 2026 के लिए अग्निवीर भर्ती के सामान्य भर्ती परीक्षा (CEE) की तारीख का ऐलान हो गया है। सेना भर्ती कार्यालय, रांची ने आज अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 हेतु कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) की तिथियों की घोषणा की है। अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 1 से 15 जून 2026 तक होगा रांची में आयोजित होगा। परीक्षा उन सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए होगी, जिन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। सभी योग्य अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड शीघ्र ही ‘Join Indian Army’ की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
महत्वपूर्ण सूचना:
– सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड शीघ्र ही Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
– अभ्यर्थी नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें और एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लें।
– परीक्षा का आयोजन एडमिट कार्ड में अंकित तिथि, समय एवं परीक्षा केंद्र के अनुसार ही किया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य दस्तावेज:
– प्रिंटेड एडमिट कार्ड
– मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
– पासपोर्ट साइज फोटो
– एडमिट कार्ड में उल्लिखित अन्य आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
संपर्क जानकारी:
किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी Army Recruiting Office, Ranchi से संपर्क कर सकते हैं अथवा JIA पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत/प्रश्न दर्ज कर सकते हैं।
चेतावनी:
अभ्यर्थियों को दलालों एवं फर्जी व्यक्तियों/एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। भारतीय सेना में चयन पूर्णतः मेरिट आधारित एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।



