HeadlinesJharkhandRanchi

झारखंड के तीन प्रमुख डैमों में बनेगा तैरता हुआ रेस्टोरेंट, पानी की लहरों के बीच पर्यटक ले सकेंगे लजीज व्यंजन और सुंदर प्राकृतिक नजारों का आनंद

रांची. झारखंड के तीन प्रमुख डैमों में अगले साल से सैलानी पानी की लहरों के बीच लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। राज्य सरकार झारखंड के पांच डैमों में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बना रही है। योजना के तहत पतरातू डैम और धुर्वा डैम में दो-दो और गेतलसूद डैम में एक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने का प्रस्ताव है। इस काम के लिए पर्यटन विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। रेस्टोरेंट निर्माण का काम मई, 2027 तक पूरा किया जाना है। इन फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में पर्यटक पानी की लहरों के बीच ‘तैरते हुए रेस्टोरेंट’ में लजीज व्यंजनों के साथ ही डैम की खूबसूरती का आनंद भी ले सकेंगे। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में किचन, डायनिंग रूम, शौचालय आदि की व्यवस्था होगी। यह पर्यटकों को एक आधुनिक और रोमांचक डाइनिंग विकल्प उपलब्ध कराएगा, जो खाने के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता और मनोरंजन का भी अवसर प्रदान करेगा। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पानी की सतह पर तैरता हुआ एक खाने-पीने का स्थान होता है, जो नावों, बजरा या तैरते प्लेटफार्म पर बना होता है। यह पर्यटकों को पानी के सुंदर नजारों के बीच भोजन का अनोखा अनुभव देता है। इस प्रयास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों व स्थानीय लोगों को एक नया मनोरंजन और पर्यटन का विकल्प मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button