
रांची. झामुमो नेता सोमवित माजी ने सरकार से रांची में गरीबो के दुकानों और घरो में गरज रहे बुलडोजर एक्शन को रोकने की मांग की है। सोमवित माजी आज जेल मोड़ ट्रेकर स्टैंड के पास रांची नगर निगम द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों को तोड़ने की कार्रवाई की सूचना के बाद गरीब और पीड़ित परिवारों से मिल रहे थे। पीड़ितों ने अपनी व्यथा सोमवित माजी को बताई।
बिना पुनर्वास किसी भी गरीब परिवार को उजाड़ना न तो न्यायसंगत है और न ही स्वीकार्य – सोमवित माजी
सोमवित ने कहा की पीड़ित गरीब परिवारों की बात सुनकर मन गहराई से व्यथित हो गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा की बिना पुनर्वास किसी भी गरीब परिवार को उजाड़ना न तो न्यायसंगत है और न ही स्वीकार्य। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए नगर निगम आयुक्त से संपर्क साधा और पूरे मामले की जानकारी लेते हुए आग्रह किया कि जब तक उचित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित न हो, किसी भी परिवार का घर न तोड़ा जाए। सोमवित ने कहा की गरीबों के आशियाने टूटें, यह मैं होने नहीं दूँगा। मैं हमेशा आपके साथ हूँ, और न्याय हर हाल में दिलाया जाएगा।



