
रांची: रांची नगर निगम में महापौर पद के लिए रमा खलखो और रौशनी खलखो आमने-सामने होंगी. बीजेपी ने जहां एक ओर रौशनी खलखो को, तो वहीं कांग्रेस ने रमा खलखो को मेयर पद के लिए चुनावी मैदान में उतारा है. ज्ञात हो कि रमा खलखो रांची की पहली मेयर है, तो वहीं रौशनी खलखो पूर्व में पार्षद रह चुकी है. रांची समेत 48 नगर निकायों में आगामी 23 फरवरी को मतदान होना है. वहीं 27 फरवरी को मतगणना की जाएगी.



