
Ranchi. देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहे है। ज्ञानेश का दौरा उस समय हो रहा है, जब झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की सुगबुगाहट तेज है। ज्ञानेश कुमार आज दोपहर 12:50 बजे देवघर आएंगे। इसके बाद वे दो बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर जाएंगे और वहां पूजा अर्चना करेंगे। 4:15 बजे ज्ञानेश नौलखा मंदिर जाएंगे। इसके बाद 4:45 में एम्स देवघर जायेंगे। शाम 6:30 बजे वे फिर बैद्यनाथ मंदिर जाएंगे। कल सुबह 8:45 बजे वे दुमका के बासुकीनाथ मंदिर दुमका जाएंगे। 10:30 बजे तपोवन हिल जाएंगे, जहां वे बीएलओ से मुलाकात करेंगे। कल दोपहर 12 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। कल दोपहर 1:20 बजे वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त का यह दौरा भले ही आध्यात्मिक दौरा ज्यादा हो, मगर इस दौरे से झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होने की हलचल तेज हो गयी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एसआईआर की प्रक्रिया फरवरी से शुरू हो सकती है।



