
रांची. ईडी और केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता कल से रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के सामने भूख हड़ताल करेंगे। झामुमो का यह सत्याग्रह सभी जिला मुख्यालयों में भी होगा। पंचायत स्तर पर जेएमएम कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। रांची के बापू वाटिका के सामने कल सुबह 11 बजे जेएमएम नेता और कार्यकर्ता भूख हड़ताल शुरू करेंगे। झामुमो का आरोप है कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी और केंद्रीय एजेंसिया लगातार अपने अधिकारों का दुरूपयोग कर रही है। ईडी के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।