HeadlinesJharkhandRanchi

रांची लाया गया कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह, झारखंड पुलिस का इतिहास में पहला सफल विदेशी प्रत्यर्पण, एसपी ऋषभ झा बोले – विदेशो में मौजूद अन्य अपराधियों को भी प्रत्यर्पण के माध्यम से जल्द वापस लाया जाएगा

दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के तहत सभी क़ानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मयंक सिंह उर्फ़ सुनील मीणा को रांची कराया है।

रांची. कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को लेकर झारखंड एटीएस की टीम आज सुबह 9 बजे रांची पहुंची। रांची पहुँचते ही मयंक को पहले एटीएस मुख्यालय जे जाया गया, जिसके बाद उसे रामगढ़ कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया, कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। झारखंड पुलिस का यह पहला सफल विदेशी प्रत्यर्पण है। एटीएस टीम ने एसपी ऋषव कुमार झा के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के तहत सभी क़ानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मयंक सिंह उर्फ़ सुनील मीणा को रांची कराया है।

VIDEO – ANI

रांची हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद ऋषव झा ने कहा, “झारखंड पुलिस के इतिहास में यह पहला सफल प्रत्यर्पण है। हमें उम्मीद है कि विदेश में मौजूद अन्य अपराधियों को भी प्रत्यर्पण या निर्वासन के माध्यम से जल्द वापस लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मयंक सिंह, झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बीच एक अहम कड़ी है। ऋषव झा ने कहा, “हम उससे पूछताछ करेंगे और जेल में दोनों गिरोहों के बीच किस तरह के संबंध हैं, इसकी जानकारी जुटाएंगे। उसके ख़िलाफ़ झारखंड, राजस्थान और अन्य राज्यों में लगभग 50 मामले दर्ज हैं।

VIDEO – PTI

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button