
गिरिडीह. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निदेश पर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के त्वरित कार्रवाई एवं सतत प्रयास से कैमरून,दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 प्रवासी श्रमिकों का आज सुबह सकुशल घर वापसी हो गई है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के सतत प्रयास से आज सुबह कैमरून में फंसे हमारे 27 श्रमिक सकुशल अपने प्रदेश लौटे हैं। लौटने वाले सभी श्रमिकों ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय व राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। पारसनाथ स्टेशन पर जिला प्रशासन द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। pic.twitter.com/RhBQWPtTEF
— DC Giridih (@GiridihDc) July 24, 2024
सभी 27 प्रवासी श्रमिक बॉम्बे मेल ट्रेन नंबर 12322 सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर पारसनाथ स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर जिला प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। विदित हो कि झारखंड सरकार ने वापस लौटे 27 प्रवासी मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था, उसके बाद विदेश मंत्रालय की सक्रियता से मजदूरों की वापसी संभव हो सकी।
सकुशल वापसी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार
सकुशल अपने राज्य झारखण्ड लौटे सभी श्रमिकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान सभी श्रमिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री के त्वरित कार्रवाई एवं सतत प्रयास से हमलोग आज अपने घर सकुशल लौटे हैं। लौटने वालों श्रमिकों में 18 बोकारो ,4 गिरिडीह तथा 5 हजारीबाग जिले के श्रमिक शामिल हैं।