
रांची. 24 फरवरी से झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है। यह सत्र 27 मार्च तक चलेगा। सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में ही बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायकों से सकारात्मक विचारो के साथ सदन चलाने का आग्रह किया। सीएम ने कहा कि वे उम्मीद करते है कि विधायक अपने अपने क्षेत्रों के मुद्दों को सदन में रखेंगे। सर्वदलीय बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर समेत सभी दलों के नेता मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने झारखण्ड
विधानसभा में प्रेस- मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित किया… pic.twitter.com/Q4yqoC5204— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) February 21, 2025