
रांची. राजधानी में आज ईद का त्योहार पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए जुटने लगे थे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।
इस बीच, रांची के हरमू इलाके में नमाज के बाद कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन भी किया।

प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग ईरान के दिवंगत नेता खामनेई की तस्वीर लेकर पहुंचे, वहीं कई लोगों के हाथों में काली तख्तियां थीं, जिन पर अमेरिका विरोधी नारे लिखे गए थे और ईरान के समर्थन में संदेश दिए गए थे।



