HeadlinesJharkhandRanchi

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे देवघर, बाबा मंदिर में की पूजा अर्चना, एम्स देवघर के निदेशक से मिले, डॉक्टरों को गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के बारे में बताया

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने AIIMS देवघर का भी भ्रमण किया और यहां के डॉक्टरों से बात की।

देवघर. देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज झारखंड पहुंचे। ज्ञानेश कुमार ने सपरिवार देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया, जिसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने देवघर बैद्यनाथ मंदिर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना भी की।



मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने AIIMS देवघर का भी भ्रमण किया और यहां के डॉक्टरों से बात की। उन्होंने डॉक्टरों से मतदान एवं देश में चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारियां साझा की।

इस अवसर पर एम्स देवघर के निदेशक डॉ. नितिन एम. गंगाने द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त का स्वागत किया गया और AIIMS देवघर के भ्रमण एवं यहां के उन्नत चिकित्सा व्यवस्था के बारे में बताया गया। ज्ञानेश कुमार कल सुबह 8:45 बजे वे दुमका के बासुकीनाथ मंदिर दुमका जाएंगे। 10:30 बजे तपोवन हिल जाएंगे, जहां वे बीएलओ से मुलाकात करेंगे। कल दोपहर 12 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। कल दोपहर 1:20 बजे वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button