HeadlinesJharkhandRanchi

घाटशिला का घमासान: लोकपोल के सर्वे में झामुमो को सर्वाधिक 54% वोट शेयर मिलने का अनुमान, जानिये अन्य पार्टियों को कितना मिल सकता है वोट शेयर

रांची. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में धुंवाधार प्रचार जारी है। हर राजनैतिक दल अपने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी जान लगा रहा है। घाटशिला से जेएमएम गठबंधन ने स्व. रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन को तो वहीं भाजपा गठबंधन ने चम्पाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारा है। इन सब के बीच लोकपोल के सर्वे ने झामुमो गठबंधन के लिए अच्छी खबर दी है। लोकपोल ने एक सर्वे किया, जिसमे घाटशिला के 54% मतदाता झामुमो के पक्ष में दिखे। लोकपोल के इस सर्वे में भाजपा गठबंधन के पक्ष में 39%, जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पक्ष में 3% और अन्य के पक्ष में 4% वोटरों का रुझान दिखा। लोकपोल के इस सर्वे का सैंपल साइज 2000 मतदाताओं का था। लोकपोल का यह सर्वे अगर सही हुआ, तो घाटशिला में सोमेश सोरेन बड़ी जीत दर्ज कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button