PICS: सिरमटोली सरना स्थल के समीप से रैंप हटाने की मांग को लेकर आदिवासी संगठनो का रांची बंद रहा असरदार, करोडो का कारोबार प्रभावित, सड़के रही वीरान, अरगोड़ा में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, देखिये बंद की तस्वीरें..
विधि व्यवस्था में तैनात पुलिस पदाधिकारी और जवान भी प्रदर्शनकारियों के आगे बेबस दिखे। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाये और बांस बल्लियों से मुख्य मार्गो को अवरुद्ध कर दिया।

रांची. सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल के पास से सिरमटोली फ्लाईओवर का रैंप हटाने की मांग को लेकर आज आदिवासी संगठनो के एक गुट ने रांची बंद का आह्वान किया था। सुबह 9 बजे से ही प्रदर्शनकारी शहर के मुख्य मार्गो को जाम करने पहुंच गए। देखते ही देखते रांची के कांटाटोली चौक, सिरमटोली चौक, जेल चौक, मोरहाबादी, लोवाडीह चौक, पिस्कामोड़, रातू रोड, अरगोड़ा चौक, समेत कई प्रमुख चौक चौराहो और सड़को को प्रदर्शनकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया।
विधि व्यवस्था में तैनात पुलिस पदाधिकारी और जवान भी प्रदर्शनकारियों के आगे बेबस दिखे। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाये और बांस बल्लियों से मुख्य मार्गो को अवरुद्ध कर दिया। दोपहर तीन बजे तक शहर की अधिकांश मुख्य सड़को पर प्रदर्शनकारी डेरा डाले हुए थे।
दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद बारिश और ओलावृष्टि होने के कारण प्रदर्शनकारी सड़को से हटे। अरगोड़ा हरमू राजपथ को जाम करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस सड़क से विधानसभा सत्र के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों का काफिला आने जाने में बाधा उत्पन्न हो रही थी।
नीचे तस्वीरों में देखिये आज दिनभर हुए बंद की झलकियां