HeadlinesJharkhandJharkhand Vidhansabha Chunav 2024Politics

झारखंड के रण में महारथियों की एंट्री, चार नवंबर को गरजेंगे पीएम मोदी, 3 नवंबर को आएंगे अमित शाह, जानिये कहां होगी पीएम मोदी की जनसभा

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार अब जोर पकड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाईबासा से 4 नवंबर को अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। इसकी पुष्टि असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने की। उन्होंने बताया,”प्रधानमंत्री मोदी 4 नवंबर को चाईबासा आएंगे। हमारी टीम (पार्टी) बहुत मजबूत स्थिति में है। हम (चुनाव) अच्छे से लड़ेंगे और इस बार चाईबासा की सभी सीटें जीतने की कोशिश करेंगे।” झारखंड के लिए सीएम चेहरे पर उन्होंने कहा, “हमने एनडीए की ओर से सीएम चेहरे पर फैसला नहीं किया है। हमारा लक्ष्य (राज्य के लिए) एक अच्छा सीएम चुनना होगा।”

3 नवंबर को आएंगे अमित शाह:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को झारखंड में रैली करेंगे। इसको लेकर अभी स्थान निश्चित नहीं किया गया है, लेकिन शीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय की भी जनसभा होंगी।

पहले चरण में NDA के ये दिग्गज मैदान में:

पहले चरण में एनडीए से पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, पूर्व मंत्री नीरा यादव, सीपी सिंह, सुदर्शन भगत, भानु प्रताप शाही, नीलकंठ सिंह मुंडा, सरयू राय, राजा पीटर, रामचंद्र सहिस, अमित यादव, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, कोचे मुंडा, पुष्पा देवी, नवीन जायसवाल, कमलेश सिंह भी मैदान में हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहु, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा के भाग्य का फैसला भी होगा।

पहले चरण में 743 उम्मीदवार मैदान में:

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में स्क्रूटनी के बाद 743 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के.रवि कुमार ने बताया कि स्क्रूटिनी में 62 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द हो गए। जिनकी उम्मीदवारी निरस्त हुई उनमें अधिकांश ने नामांकन-पत्र सही नहीं भरे थे। किसी के प्रस्तावक कम थे, तो किसी ने अनिवार्य सूचनाएं नहीं दी थीं। नामांकन-पत्रों की जांच सोमवार को हुई थी। इसके लिए आज यानी 30 अक्टूबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button