HeadlinesJharkhandRanchi

श्रद्धा से सराबोर हुई रांची, भुवन भवानी के भक्ति में लीन, पूजा पंडालों में उमड़ रहा है भक्तो का सैलाब, सुरक्षा में प्रशासन मुस्तैद

मां दुर्गा की भक्ति में पूरा भुवन सराबोर है। शारदीय नवरात्र की श्रद्धा घरो से लेकर पूजा पंडालों तक देखने को मिल रही है।

रांची. मां दुर्गा की भक्ति में पूरा भुवन सराबोर है। शारदीय नवरात्र की श्रद्धा घरो से लेकर पूजा पंडालों तक देखने को मिल रही है। मां भवानी के भक्तो के लिए शहर के ज्यादात्तर पूजा पंडाल आज से खोल दिए गए, जहां आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। कहीं सर्ववेद मंदिर, तो कहीं तमिलनाडु का विश्व प्रसिद्द बृहदेश्वर मंदिर का प्रारूप भक्तो का मन मोह रहा है। राजधानी के पूजा पंडालों को देखने के लिए राज्य के कोने कोने से लोग रांची आ रहे है।

आज जिन पूजा पंडालों के पट खुले है, उनमे अनंतपुर निवारणपुर दुर्गा पूजा समिति, श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी साउथ रेलवे कॉलोनी, हिनू पूजा कमेटी, बांग्ला मंडप, हरखनाथ शाहदेव दुर्गा पुजा समिति, शक्ति श्रोत संघ दुर्गा पूजा समिति, गाड़ीखाना, कोकर दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, महावीर चौक, कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति, जय माता दी क्लब दुर्गा पूजा समिति, नामकुम, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, महावीर मंदिर प्रांगण, महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति, बूटी मोड़ शामिल है।

बुधवार को बड़े पूजा समितियों ने दर्शन के लिए खोले पट

राजधानी के बड़े दुर्गा पूजा आयोजकों ने बुधवार को ही पूजा पंडाल के पट आम भक्तो के लिए खोल दिए। इनमे श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति, भारतीय युवक संघ, चंद्रशेखर आज़ाद दुर्गा पूजा समिति, ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति, गीतांजलि क्लब, राजस्थान मित्र मंडल, रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति शामिल है।

प्रशासन की तैयारी, किया फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से मेंन रोड होते हुए सुजाता चौक तक जिला प्रशासन के जवानो ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पूजा पंडालों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं विसर्जन जुलूस के निर्धारित रूट का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की सूक्ष्मता से समीक्षा की गई। ड्रोन के माध्यम से भी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों की निगरानी की गई। साथ ही, विभिन्न स्थानों पर प्रतिनियुक्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने हेतु ब्रीफ किया गया।


फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक नगर ,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, ADM लॉ एंड ऑर्डर, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, पुलिस उपाधीक्षक नगर, संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान, RAF, QRT और मोटर साइकिल सवार पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button