
रांची: रांची में दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। रांची ट्रैफिक पुलिस ने 14 अक्टूबर से 21 अक्तूबर तक के लिए रांची में नयी ट्रैफिक व्यवस्था को लागू किया है। इसके तहत रांची के प्रमुख मार्गों में निजी और यात्री वाहनों के परिचालन के लिए नयी व्यवस्था लागू रहेगी। कई रास्तों में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा, तो वहीं, कई जगहों पर ड्रॉप गेट्स बनायें गए है, जिसके आगे निजी वाहनों के जाने पर पूरी तरह पाबंदी होगी। नीचे देखें 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक के लिए रांची का नया ट्रैफिक प्लान:




