
रांची. जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म मंच के प्रतिनिधिमंडल ने आज रामगढ़ के नेमरा गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच ने इस विषम परिस्थिति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल कर संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर मंच के कुणाल प्रताप सिंह, रविंद्र पासवान,पीयूष कुमार,सूचित राय,पीके साहा, जीवन यादव,अनीस फातिमा,प्रतिमा कुमारी,रुपेश कुमार ,राहुल कुमार,अरुण कुमार,चंदन कुमार,राहुल ,विनय कुमार, चंडी तिवारी, विवेक कुमार तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात कर सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें आश्वस्त किया की वो रांची आने के बाद प्रतिनिधिमंडल से फिर मिलेंगे।



