
रांची. नगर निगम ने एमजी रोड (मेंन रोड) में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम यातायात और मंदिर परिसर की गरिमा बनाए रखने के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं। नगर निगम ने मंदिर परिसर में पूजा और धार्मिक गतिविधियों के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। संबंधित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 48 घंटे के भीतर संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया है। मंदिर के सामने वाहनों के अनियंत्रित पड़ाव और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए, डेली मार्केट के निकट स्थित टैक्सी स्टैंड में श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को देखते हुए मंदिर परिसर में लगे एक विज्ञापन पट्ट (होर्डिंग) को तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया है।



