छात्र सत्याग्रह: विधायक कल्पना सोरेन बोली – छात्रों की मांगो पर सीएम हेमंत सोरेन संवेदनशील, जेएमएम महासचिव मनोज पांडेय ने कहा – सीआईडी जांच पर छात्रों को संदेह नहीं करना चाहिए
रांची में जारी छात्र सत्याग्रह के बीच विधायक कल्पना सोरेन ने बड़ा बयान दिया है। आज नेमरा में पत्रकारों से बातचीत में विधायक कल्पना सोरेन ने कहा..

Ranchi. रांची में जारी छात्र सत्याग्रह के बीच विधायक कल्पना सोरेन ने बड़ा बयान दिया है। आज नेमरा में पत्रकारों से बातचीत में विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि छात्रों की मांगो के प्रति मुख्यमंत्री ज्यादा संवेदनशील है और कैसे उनकी मांगो को पूरा करने के लिए रास्ता निकाला जाए, इसपर विचार कर रहे है।
#WATCH रांची, झारखंड: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा, “ये केवल एक परिवार नहीं पूरे झारखंड के हर परिवार के लिए भावुक पल है। मैं चाहती हूं कि भावपूर्ण श्रद्धांजलि दें।”
JPSC पेपर लीक मामले में छात्रों के चल… pic.twitter.com/LGtUcImTpQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
सख्त कार्रवाई हो, हमारे राज्य की एजेंसी सक्षम एजेंसी है, नीयत साफ है – जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय
झामुमो नेता मनोज पांडे ने जेपीएससी, जेएसएससी समेत राज्य स्तरीय परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर छात्रों के विरोध पर कहा कि सख्त कार्रवाई हो, हम लोग भी इससे सहमत हैं। जो व्यक्ति, पदाधिकारी या कर्मी इस तरह की अनियमितताओं में शामिल रहेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। जिसने भी ऐसा किया है वो नहीं बचेगा, मैं आपको दावे के साथ कहता हूं। केंद्रीय एजेंसियों से जांच करवाने की जो बात हो रही है, जैसा कि हमारे विपक्षी दल के नेता कर रहे हैं तो CBI ने पहले भी जांच की है। NEET परीक्षाओं को लेकर क्या हुआ था? हमारे राज्य की एजेंसी सक्षम एजेंसी है, नीयत साफ है। हम चाहते हैं कि छात्रों को न्याय मिले, कम से कम छात्रों को अपने राज्य की एजेंसियों पर संदेह नहीं करना चाहिए। उन्हें न्याय मिलेगा, हेमंत सोरेन उन्हें न्याय देंगे, झारखंड सरकार उन्हें न्याय देगी।
#WATCH | रांची, झारखंड: JMM नेता मनोज पांडे ने JPSC-JSSC समेत राज्य स्तरीय परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर छात्रों के विरोध पर कहा, “सख्त कार्रवाई हो, हम लोग भी इससे सहमत हैं। जो व्यक्ति, पदाधिकारी या कर्मी इस तरह की अनियमितताओं में शामिल रहेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई… pic.twitter.com/2mYeJ0I26e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026



