HeadlinesJharkhandRanchi

इमाम हुसैन की शहादत की याद में रांची समेत राज्यभर में मुस्लिम समुदाय ने मनाया मुहर्रम, रांची में विभिन्न अखाड़ों ने पूरे अनुशासन के साथ निकाला जुलूस

रांचीः इमाम हुसैन की शहादत की याद में रांची समेत पूरे झारखंड में अकीदतमंदों ने जुलूस निकालकर मुहर्रम मनाया। राजधानी रांची में भी आज मुहर्रम के मौके पर पारंपरिक जुलूस पूरे अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और विभिन्न अखाड़ों ने पारंपरिक करतबों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। पूरे मार्ग पर लोगों की भीड़ रही और जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया।

शहर के मेन रोड सहित अन्य स्थानों से जुलूस निकाला गया। राजधानी रांची में मुहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के द्वारा इमाम हुसैन की याद में जुलूस निकाला गया। इस दौरान या हुसैन या हुसैन के नारे हर तरफ सुनाई दिए। लोगों ने एक से बढ़कर एक ताजिए भी निकाले। पैगंबर मोहम्मद साहब के नाती इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मुहर्रम मनाया जाता है। मुहर्रम के जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम युवतियों ने भी भाग लिया, जिन्होंने अपने हैरतअंगेज कर्तब से सब का दिल जीत लिया।

पूरे शहर में सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम:

शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती रही और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। रांची के सिटी एसपी सहित तमाम पुलिस अधिकारी सड़कों पर नजर आए। जुलूस के रास्ते में कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने पेयजल और शरबत की व्यवस्था कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button