
रांची. मादक प्रदार्थो के सेवन के विरुद्ध आज रांची में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मंत्री सुदिव्य कुमार भी शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि मैराथन दौड़ में शामिल युवाओं के हर कदम का संकल्प झारखंड को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचाना है। झारखंड को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से नशामुक्त करना मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संकल्प है और मैराथन दौड़ में शामिल युवाओं ने उनके संकल्प को पूरा करने के लिए कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का प्रण लिया है।

मैराथन दौड़ बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक
मैराथन दौड़ का आयोजन बापू वाटिका, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक किया गया था। मैराथन दौड़ में रांची के विभिन्न स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्राएं सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लेकर झारखंड को मादक पदार्थो के दुरुपयोग से बचाने का संदेश लिया। कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार ने युवाओं और उपस्थित लोगों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचने और नशा से दूर रहने का शपथ दिलाया। उन्होंने अल्बर्ट एक्का चौक पर मैराथन दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
मैराथन दौड़ के साइकिल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरुष वर्ग में शरद अहीर को प्रथम, सुभास उरांव को द्वितीय और गुलशन डूंगडूंग को तृतीय पुरस्कार मिला। महिला वर्ग में पूजा सिंह को प्रथम, निशा कुमारी को द्वितीय और मंजू कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला।

झारखंड को बेहतर और सशक्त बनाये रखने में युवा देंगे भरपूर योगदान – मंत्री
मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड को नशामुक्त करने के साथ साथ युवाओं ने प्रण लिया है कि झारखंड को बेहतर और सशक्त बनाने में अपना भरपूर योगदान देंगे। मैराथन दौड़ में झारखंड के युवाओं ने उत्साहवर्धक संकेत दिए हैं कि झारखंड को स्वस्थ, सबल और समृद्ध बनाये रखने से ही झारखंड आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम स्थल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गयी थी।



