JLKM ने 14 अन्य सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की सूची, गांडेय से अकील अख्तर और टुंडी से मोतीलाल महतो पर लगाया दांव, अबतक 20 प्रत्याशियों का कर दिया ऐलान
JLKM ने गांडेय विधानसभा से अकील अख्तर को टिकट दिया है। गांडेय से वर्तमान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन विधायक है।

रांची. जयराम महतो की पार्टी JLKM ने आज विधानसभा चुनाव के लिए 14 अन्य प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। JLKM ने गांडेय विधानसभा से अकील अख्तर को टिकट दिया है। गांडेय से वर्तमान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन विधायक है। उधर JLKM के बड़े नेता मोतीलाल महतो को टुंडी से टिकट मिला है और मनोज यादव को कोडरमा से टिकट दिया गया है। टुंडी से वर्तमान में जेएमएम के मथुरा महतो विधायक है जबकि कोडरमा से भाजपा की नीरा यादव वर्तमान में विधायक है। इन दोनों हॉट सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है। आज 14 अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान हुआ। इनमे मांडर से गुणा भगत, धनवार से राजेश रतन, बरही से कृष्णा यादव, बरकट्ठा से महेंद्र मंडल, हजारीबाग से उदय मेहता, डाल्टनगंज से अनिकेत मेहता, गोड्डा से परिमल ठाकुर, धनबाद से सपन मोदक, खरसांवा से पांडु राम हीबुरु, सिंदरी से उषा देवी और बोकारो से सरोज कुमारी शामिल है। इससे पहले भी JLKM ने छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी।