HeadlinesJharkhandRanchi

छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में सुलगा झारखंड, भाजपा के बंद का मिला जुला असर, विधानसभा की कार्यवाही एक दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

राज्य के इतिहास में पहली बार झारखंड विधानसभा का सत्र निश्चित अवधि से पहले ही आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब भारी मन से वे सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर रहे हैं।

रांची. 14वीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने, परीक्षाओ में धांधली के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग को लेकर सोमवार को छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में आज दिनभर झारखंड सुलगता रहा। भाजपा के झारखंड बंद और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विधानसभा घेराव कार्यक्रम को देखते हुए पूरे दिन माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

प्रदेश भाजपा ने आज झारखंड बंद बुलाया था, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह से ही राजधानी रांची की सड़को पर बंद कराने उतर गए। दुकाने बंद कराई और प्रमुख मार्गो को जाम कर यातायात बाधित कर दिया। शहर के रातू रोड और अल्बर्ट एक्का चौक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओ ने बंद कराया। इस दौरान टायर जलाकर और रोड जाम कर बंद को सफल बनाने का प्रयास किया गया।

भाजपा के झारखंड बंद का मिला जुला असर शहर के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिला। सहजानंद चौक, हरमू रोड, लोवाडीह, लालपुर और कोकर में भी रोड जाम किया गया। इसके अलावा चुटिया, बहुबाजार, सिरमटोली और बूटीमोड़ में आंशिक रूप से कार्यकर्ता सड़को पर उतरे और बंद को सफल बनाया।

एबीवीपी कार्यकर्ताओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज प्रदेश अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने भी विधानसभा घेराव का कार्यक्रम तय किया था, मगर पुलिस ने पुराने विधानसभा के पास ही कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया। बड़ी संख्या में पहुंचे एबीवीपी समर्थको के साथ तीन घंटे तक पुलिस को मशक्कत करना पड़ा। जिला प्रशासन ने एबीवीपी कार्यकर्ताओ को पुराने विधानसभा से आगे बढ़ने नहीं दिया, जिससे काफी देर तक इस इलाके में अफरा तफरी और तनाव का माहौल बना रहा।

झारखंड विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

राज्य के इतिहास में पहली बार झारखंड विधानसभा का सत्र निश्चित अवधि से पहले ही आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब भारी मन से वे सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर रहे हैं। सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगन से पूर्व विपक्ष ने सदन में जोरदार प्रदर्शन किया। परीक्षाओ में धांधली के खिलाफ बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष के आसन के सामने नोट लहराए, विपक्ष वेल में आ गया। जिससे सदन के अंदर अराजक स्थिति उत्पन्न हो गयी। विधानसभा अध्यक्ष विधायकों से वापस जाने का आग्रह करते रहे, मगर विधायक तैयार नहीं हुए। आपको बता दे की विधानसभा का मानसून सत्र 12 अगस्त तक चलना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button