HeadlinesJharkhandRanchi

रांची समेत राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश, मेघ गर्जन के साथ हवाएं भी चली, जानिये कैसा रहने वाला है आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज..

रांची समेत राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में आज झमाझम बारिश हुई। रांची समेत कई जिलों से मेघ गर्जन और तेज हवाएं भी चलने की सूचना है।

रांची. रांची समेत राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में आज झमाझम बारिश हुई। रांची समेत कई जिलों से मेघ गर्जन और तेज हवाएं भी चलने की सूचना है। मौसम विभाग ने बताया कि आज रांची समेत धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हज़ारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश हो रही है। इन जिलों में 50-60 किमी. की रफ़्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। राज्य के शेष भागो और निकटवर्ती मध्य झारखंड के हिस्सों में भी इसका असर दिखेगा, जहाँ कहीं कहीं गर्जन के साथ 40-50 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। रांची समेत उत्तर पूर्वी जिलों में कल भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने देवघर, दुमका, गोड्डा, हज़ारीबाग़, लोहरदगा, पांकुड, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और साहिबगंज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 12 और 13 जून को रांची समेत धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हज़ारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में 50-60 किमी. की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। 12 जून को दुमका, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, पूर्वी सिंघभूम, पश्चिम सिंघभूम और सरायकेला खरसांवा में भारी बारिश होने का अनुमान है। 13 जून को दुमका, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, साहिबगंज, पांकुड और गोड्डा में भारी बारिश होने की संभावना है। आज राज्य का अधिकत्तम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button