HeadlinesJharkhandRanchi

गरीबो को राहत: बहु-चिकित्सा प्रणाली (एलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी एवं सिद्धा) आधारित एकीकृत औषधि केंद्र ‘अबुआ दवाखाना’ बनाएगी हेमंत सरकार

हेमंत सरकार के अबुआ दवाखाना से समृद्ध होगी प्राचीन चिकित्सा पद्दतियां

रांची. राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने हेल्थ फॉर आल मॉडल की दिशा में बड़ी पहल की है। सोरेन सरकार ने कैबिनेट से “अबुआ दवाखाना” के स्थापना और संचालन की स्वीकृति दे दी है। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय लोगो को सस्ती, सुलभ और समावेशी स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी। अबुआ दवाखाना आधुनिक चिकित्सा और पारंपरिक उपचार दोनों को साथ लाकर “इंटीग्रेटेड हेल्थ मॉडल” विकसित करेगा। यह कदम भारत की समृद्ध और प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों (आयुर्वेद, सिद्धा, यूनानी) को मुख्यधारा में लाने में भी सहायक होगा। इससे राज्य में जड़ी-बूटियों के विकास और स्थानीय रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। अबुआ दवाखाना में ना केवल दवाएं मिलेंगी बल्कि प्राथमिक स्तर पर बुखार, सर्दी, संक्रमण, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों का उपचार भी होगा। इन केंद्रों के माध्यम से टीकाकरण, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवनशैली संबंधी बीमारियों को लेकर निरंतर और व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाए जा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button