HeadlinesNational

होटल में प्रेमिका से मिलने गए बॉयफ्रेंड की लाश मिली, गर्लफ्रेंड बोली- कैसे मरा पता नहीं, लड़के के परिवार ने कहा- लड़की ने मारा, जानिये पूरी खबर

पटना: बिहार की राजधानी पटना के रुद्र होटल में शादीशुदा युवक की लाश मिली है। वो अपनी गर्लफ्रेंड चंचल कुमारी उर्फ रिया के साथ होटल में ठहरा था। बताया जा रहा है कि लंबे समय से दोनों का अफेयर चल रहा था। मृतक के परिजन ने गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

मृतक की पहचतान संतोष कुमार (30) के रूप में हुई है। वो जहानाबाद का रहने वाला था। संतोष का शव होटल के कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामला रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र की है।

गर्लफ्रेंड बोली- कब सुसाइड कर लिया, पता नहीं:

पुलिस की पूछताछ में गर्लफ्रेंड चंचल कुमारी ने बताया, हम दोनों का 2 साल से अफेयर चल रहा था। हम अक्सर छिप-छिपकर मिला सकते थे। होटल में हम मिलने ही आए थे। मैं रूम में सो रही थी। संतोष ने सुसाइड कब किया मुझे इस बात की जानकारी नहीं हुई। जब मेरी नींद खुली तो मैंने संतोष को फंदे से लटका हुआ देखा। उसकी मौत हो चुकी थी।

रात में गर्लफ्रेंड ने एंबुलेंस बुलवाई थी:

रूद्र होटल के मैनेजर रितेश कुमार ने बताया, ‘सोमवार दोपहर करीब 12 बजे संतोष एक महिला के साथ आए थे। महिला भी शादीशुदा थी। होटल का कमरा नंबर-205 बुक कराया था। संतोष ने अपना पता आधार कार्ड के अनुसार जहानाबाद बताया था। आंचल का पता उसके आधार कार्ड में यूपी का था।

आधार कार्ड को पुलिस ने जब्त कर लिया है। रात 11 बजे दोनों ने खाना मंगाया था। रात में करीब डेढ़ बजे आंचल ने एंबुलेंस बुलाई थी। आंचल ने कहा कि संतोष की तबीयत खराब हो गई है। अस्पताल ले जाना होगा। जब तक एंबुलेंस आई संतोष की मौत हो गई थी। जिसके बाद होटल के स्टाफ ने मुझे जानकारी दी। मैं होटल पहुंचा। हम लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस होटल का सीसीटीवी, रजिस्टर सहित आधार कार्ड भी अपने साथ ले गई है।’

सोमवार शाम दोनों होटल पहुंचे थे:

DSP रंजन ने बताया, संतोष अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सोमवार को होटल में पहुंचे थे। दोनों ने एक कमरा लिया और देर रात संतोष की मौत हो गई। लड़की का कहना है कि संतोष ने सुसाइड किया है, जबकि संतोष के परिजन लड़की पर मर्डर का आरोप लगा रहे हैं। FSL की टीम से जांच करवा रहे हैं। मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के असली कारण का पता चलेगा। परिजन के आवेदन पर आगे की कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button