
रांची. धुर्वा स्थित प्रसिद्द जगन्नाथ मंदिर के अंदर आज सुरक्षा कर्मी बिरसा मुंडा की चोरी की मंशा से मंदिर में घुसे अपराधी ने हत्या कर दी गयी। इस जघन्य हत्याकांड ने राजधानी में सनसनी मचा दी। मृतक बिरसा मुंडा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से मंदिर में गार्ड थे। आज सुबह जब मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोग पहुंचे, तो उन्होंने गार्ड का शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रांची पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मंदिर के सीसीटीवी में कैद हुआ हत्याकांड का आरोपी
घटनास्थल पर धुर्वा, विधानसभा और जगन्नाथपुर थाना की पुलिस के अलावा हटिया के डीएसपी, एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी भी पहुंचे। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रांची पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के छह घंटे के अंदर ही आरोपी को जेपी मार्केट के पास से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश या चोरी की मंशा हो सकती है। हालांकि, हत्या का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।



