HeadlinesJharkhandRanchi

सैफ एथलेटिक्स में शामिल होंगे 300 अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, 21 को रांची पहुंचेगी भारतीय टीम, स्टेडियम में निःशुल्क मिलेगी आम लोगो को एंट्री, मोरहाबादी में बनेगा भव्य पवेलियन

सैफ एथलेटिक्स के आयोजन के साथ ही रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य पवेलियन भी बनाया जाएगा। इसमें सैफ एथलेटिक्स में भाग लेने वाली टीमों और सदस्य देशो के स्टाल्स लगेंगे।

रांची. 24 से 26 अक्टूबर, 2025 तक होने वाले अंतराष्ट्रीय चौथे सैफ एथलेटिक्स (SAFF Athletics Championship) की तैयारियां अंतिम चरण में है। इस भव्य अंतराष्ट्रीय आयोजन में देश विदेश से 300 एथलिट और 150 तकनीकी अधिकारी शामिल होंगे। चैंपियनशिप का आयोजन रांची के मोरहाबादी स्थित भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होगा। इस चैंपियनशिप के रोमांच का आम लोग निःशुल्क आनंद उठा सकेंगे। स्टेडियम में एंट्री के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि अंतराष्ट्रीय आयोजन होने के कारण स्टेडियम में कड़ी निगरानी जांच से होकर गुजरना होगा। अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए विभिन्न टीमों का आगमन 21 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगा। सबसे पहले मेजबान भारत की 81 सदस्य टीम 21 अक्टूबर को रांची पहुंचेगी। इसके बाद नेपाल की टीम रेल मार्ग से रांची पहुंचेगी। उक्त जानकारी आज खेल निदेशक शेखर जमुआर और झारखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी।

मोरहाबादी में बनेगा भव्य पवेलियन: सैफ एथलेटिक्स के आयोजन के साथ ही रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य पवेलियन भी बनाया जाएगा। इसमें सैफ एथलेटिक्स में भाग लेने वाली टीमों और सदस्य देशो के स्टाल्स लगेंगे। पवेलियन में भारत, श्री लंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और मालदीव्स के स्टाल्स प्रदर्शित किये जाएंगे।

पार्किंग और एंट्री की व्यवस्था: स्टेडियम में एथलेटिक्स देखने के लिए आने वाले लोगो के लिए अलग अलग पार्किंग और एंट्री की व्यवस्था की जायेगी। स्टेडियम में एंट्री के लिए आम लोग पांच द्वार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमे गेट नंबर 10, 17, 18, 19, 20 शामिल है। वीआईपी, एथलीट्स, पत्रकारों के लिए अलग एंट्री की व्यवस्था होगी। इसी प्रकार आम लोगो के लिए मोरहाबादी के ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था होगी।

‘दलमा’ है आयोजन का शुभंकर: सैफ सीनियर एथलेटिक्स का शुभंकर ‘दलमा’ हथिनी है। शुभंकर के माध्यम से झारखंड के राजकीय पशु ‘दलमा’ हथिनी राज्य की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती दिखेगी। दलमा के शरीर पर प्रसिद्द सोहराय और खोवार कलाकृतियां राज्य की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button